कांग्रेस राजस्थान की तीनो सीटे जितेगी, मोहनप्रकाश का दावा : सरकार हिलेगी

”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए मांडलगढ़, मेवाड, भीलवाडा,राजस्थान से वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मेहता की रिपोर्ट:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहनप्रकाश ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान की तीनो सीटो पर विजयी होगी. यह बात आज मोहनप्रकाश ने शाम को कांग्रेस कार्यालय भक्त निवास पर पत्रकार वार्ता में कही. उन्होने बताया कि 60 सालो में कांग्रेस ने देश को बहुत कुछ दिया है।

आज इस सरकार में सभी इनके काम काज से दु:खी है और बढ़ती महंगाई से आम जन परेशान है । पेट्रोल के बाद अब डीजल की बढ़ती दरो से जनता की कमर टुट चुकी है तथा सरकार किसान विरोधी होकर कुठाराघात कर रही है।

आज शिक्षा , चिकित्सा व आर टी डीसी तक को प्राईवेट हाथो में धकेल रही है। आमजन आज भय के वातावरण में जी रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व सांसद लालचंद कटारिया , पूर्व मंत्री हरीमोहन शर्मा , जिले के नेता रामपाल शर्मा सहित महिला कांग्रेस की नेता मंजू पोखरना, अर्चना शर्मा सहित ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रफीक टांक भी मौजूद थे। मोहनप्रकाश ने सरकार की कथनी और करनी पर भी प्रहार किया।