कसीना गांव में गाय चारा रहे किसान की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत
गड़खा(सारण):
कसीना गांव में शुक्रवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय संजय राय कसीना गांव निवासी स्व जनक राय का पुत्र था। बताया जाता हैं कि संजय राय अपनी गाय को लेकर जा रहा था तभी पानी मे डूब गया। संजय हाथ में गाय की रस्सी पकड़े हुए था, इसलिए वह भी पानी भरे गढ्ढे में गिर गया।शाम तक जब घर नही आया तो ग्रामीणों ने खोजबीज शुरू की तो गढ्ढे शव को तैरते हुए पाया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।