दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ , पश्चिम चंपारण के प्रतिनिधिमंडल ने आज *संघ के जिलाध्यक्ष राहुल राज* के नेतृत्व में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधान पार्षद श्री वीरेंद्र नारायण यादव जी मुलाकत कर शिक्षक हितार्थ पाँच सूत्री मांग पत्र सौंपा ।
संयोग से जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम चंपारण श्री हरेंद्र झा भी वहीं उपस्थित थे जिनसे पार्षद महोदय ने नव प्रशिक्षित शिक्षको के वेतन निर्धारण पर खुद से पहल करने की हमारी मांग का समर्थन करते हुए निदेश दिया एवं अन्य मांगों पर प्रधान सचिव से चर्चा करने का आश्वासन भी दिया ।
हमारी मुख्य मांगे निम्नवत है :
*1.ग्रेड पे में 2.57 से गुणा कर वेतन निर्धारण करना*
*2.पाँच साल की सेवा पूर्ण कर चुके स्नातक प्रशिक्षित शिक्षको की प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति ।*
*3.मृत नियोजित शिक्षकों के आश्रितों को बिना शर्त अनुकम्पा पर बहाल किया जाए ।*
*4.महिला शिक्षिकाओं के लिए 180 दिनों के मातृत्वाकाश एवं 730 दिनों के शिशु देखभाल अवकाश का पत्र निर्गत कराया जाए ।*
*5.लंबित प्रशिक्षण परीक्षा / रिजल्ट प्रकाशन वाले शिक्षको को सेवा से मुक्त करने संबंधी आदेश को निरस्त किया जाए*
*प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह जिला संयोजक उपेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार उपाध्यक्ष राजीव रंजन शास्त्री बेतिया अनुमण्डल संयोजक राजन कुमार ,अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता , सचिव प्रवीण कुमार , बेतिया प्रखण्ड संयोजक रामप्रवेश कुमार गुप्ता , सुनील सिंह ,एवं विधान पार्षद प्रतिनधि अमरेंद्र कुमार , अमित कुमार यादव मौजूद रहे ।*





Recent Comments