कर्ज के रुपये लेन-देन के विवाद में मारपीट,दो पक्षों से 15 लोगो पर एफआईआर दर्ज
तरैया/सारण
कर्ज के रुपये लेन-देन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे दोनो पक्षों से 15 लोगो पर प्रथमिकी दर्ज की गयी है।एक पक्ष से सानी खराटी गाँव निवासी सजन महतो ने अपने पड़ोसी गाँव चैनपुर के नौ लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमे मुन्ना महतो,मनन महतो,तिलक महतो,छठु महतो, नगीना महतो,मोटर महतो,शत्रुध्न महतो,गणेश महतो एवं मधु महतो को अभियुक्त बनाया गया है।इनपर कर्ज लिए 5000 रुपये माँगने के कारण मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है।वही दूसरे पक्ष से चैनपुर निवासी छठु महतो ने छः लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमे बुन्नीलाल महतो,लालबाबू महतो,ललन महतो, सजन महतो,विनोद महतो एव सजन महतो कि पत्नी को अभियुक्त बनाया गया है।कर्ज के रुपये अधिक मांगने और नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।