छपरा. डॉ बी आर अम्बेडकर परिगणित जाति कल्याण संघ की एक बैठक नव निर्वाचित अध्यक्ष अजीत कुमार मांझी की अध्यक्षता में अंबेडकर स्मारक स्थल पर सम्पन्न हुई. बैठक में संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवम सदस्यों को संगठित करने तथा उनके मान सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री मांझी ने परिगणित समाज के बच्चो के लिए कल्याणकारी योजनाएँ प्रारम्भ करने की बात कही. उन्होंने बाबासाहब का स्मरण कर शिक्षा के महत्व को सर्वोपरि मानते हुए बताया कि स्कूली व तकनीकी शिक्षा तथा मनोरंजन आदि के लिए विशेष मदद की आवश्यकता है. जरूरतमंद जो दूर दराज से इलाज कराने जिला मुख्यालय आते हैं, उनके ठहरने व मेस की भी योजना है. स्मारक पर आधुनिक पुस्तकालय खोलने तथा नि शुल्क कोंचिंग की सुविधा भी एक जरुरी कदम होगा. अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने भी अपने अपने सुझाव संप्रेषित किये. प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, पीसीएस,रेलवे,बैंकिंग आदि की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था करने का प्रस्ताव लाया गया. इस अवसर पर संघ के सचिव मनोज कुमार राम, कोषाध्यक्ष गणेश चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अधिवक्ता, डॉ कुमार अवधेश प्रसाद, जनार्दन राम, चिमचिम देवी,सुपेंद्र चौधरी, हृदयानंद नट,बबलू रावत,रंजीत मांझी,सत्यप्रकाश,शैलेन्द्र चोधरी,ध्रुप बैठा, श्रवण बैठा,विकास कुमार रजक आदि सदस्य उपस्थित रहे.