
करोना के दूसरी लहर के बीच शनिवार को तरैया में मिले 16 पॉजिटिव
तरैया(सारण)। कोरोना की दूसरी लहर अत्यंत ही खतरनाक है। इसमें प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा होते जा रहा है। शनिवार को एन्टीजन किट से किये गए जांच में 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय और प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर 123 व्यक्तियों की जांच एन्टीजन कीट से की गई जिसमें 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए और 107 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। उन्होंने बताया की सरेया बसंत, हरपुर फरीदन गांव में दो-दो, माधोपुर, भलुआ, तरैया, बगही हरखपुर, सिरमी, संग्रामपुर, भटगाई, गंडार, भगवानपुर, भोरहा, टेढ़ा, तथा डेवढ़ी गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी पॉजिटिव लोगों को आवश्यक दवा देकर उनके घर में हीं होम क्वारेन्टीन कर उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को रेफरल अस्पताल व प्रखंड क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर कैम्प लगाकर 225 लोगों को टीका लगाया गया। अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि लोग टीका लेने में दिलचस्पी लें। खुद सुरक्षित रहें व दूसरे को भी सुरक्षित करावें। उन्होंने कहा कि कोरोना पूरे चरम पर है। ये समय हमारे धैर्य की परीक्षा का है। हमारा संयम हमें और हमारे अपनों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करेगा। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें और अफवाहों से बचते रहे हैं। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें।




Recent Comments