
AISF सारण जिला इकाई 10 अक्टूबर को सारण आयुक्त के समक्ष करेगा प्रदर्शन
#संजय कुमार पांडेय/छपरा : ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला परिषद् की बैठक संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन,सलेमपुर,छपरा में हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया।
बैठक में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होकर वापस आए सारण जिले के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
एआईएसएफ का 29 वाॅ
राष्ट्रीय सम्मेलन आन्ध्र प्रदेश के अनंतपुर में सम्पन्न हुआ,राष्ट्रीय सम्मेलन में चर्चित छात्र नेता एवं एआईएसएफ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य कन्हैया कुमार,गुजरात के चर्चित विधायक जिग्नेश मेवानी,नजीब की माॅ नफीसा,राम पुनियानी सहित कई हस्तियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।29वें राष्ट्रीय सम्मेलन के अंत में आगामी 10 अक्टूबर को राष्ट्व्यापी प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत बनाने एवं समान स्कूल प्रणाली लागू करने के लिए यह प्रदर्शन पुरे देश के जिला मुख्यालयों में किया जायेगा।29वें राष्ट्रीय सम्मेलन में एआईएसएफ के बिहार राज्य सचिव सुशील कुमार को एआईएसएफ का राष्ट्रीय सचिव चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के गलत शिक्षा नीतियों के कारण उच्च शिक्षा आम गरीब छात्रों के पहूंच से दुर होती जा रही है,शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है,ऐसी परिस्थिति में समान सकूल प्रणाली लागू कराने के लिए एआईएसएफ के साथियों को संघर्ष तेज करने की जरूरत है।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के राष्ट्रीय परिषद् के आह्वान पर पुरे देश में किए जा रहे प्रदर्शन में एआईएसएफ सारण जिला इकाई भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा,और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 10 अक्टूबर 2018 को सारण आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा।वहीं निर्णय लिया कि आगामी 11 अक्टूबर को जन नेता जयप्रकाश नारायण जी का जन्मदिवस सार्वजनिक रूप से शहर के बीचों-बिच म्युनिसिपल चौक पर धुम-धाम से मनाया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से राज्य- पार्षद अमित नयन,नगर सचिव सत्यप्रकाश तिवारी,नगर अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,निखिल सिंह, रितिक सिंह, मनीष कुमार, विनय कुमार गिरि, नन्दजी चौहान सीबु वर्मा, प्युष सिंह,आदि मौजूद रहें।




Recent Comments