
फतुहा के पंकज बने भारत सरकार का युवा कोर
फतुहा(पटना)।शहर के विक्रमपुर निवासी पंकज कुमार को भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय युवा कोर में चयन किया गया है । पंकज एनसीसी, कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस, एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन से जुड़कर विगत दस वर्षों से युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करते आ रहे है । भारत सरकार की ओर से चयन किये जाने पर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री एवं अनुराग ठाकुर खेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है । पंकज ने बताया कि फतुहा के युवाओं को आगे बढ़ाना ही मुख्य लक्ष्य होगा ।




Recent Comments