
🔹 मशरक सेन्ट्रल बैंक के पास ही मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने महिला से दो लाख लूटे
🔹 मशरक बाजार अवस्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पैसे निकालकर महिला अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी
मशरक(सारण):- मशरक थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार रोड अवस्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर घर वापस जा रही मोटरसाइकिल सवार महिला से झपटा मारकर महिला का बैग लूट लिया। महिला ने बताया कि वह मशरक सेन्ट्रल बैंक से दो लाख रूपये निकालकर बैग में रखकर घर जाने के लिए जैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकली, पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो लूटेरों ने झपटा मारकर बैग ले भागे जिससे महिला मोटरसाइकिल से गिर पड़ी और लूटेरे रूपयों से भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए। महिला जब तक हो हल्ला करती तब तक लुटेरे भाग चुके थे। मामूली रूप से घायल महिला घटनास्थल से स्थानीय लोगों के मोटरसाइकिल पर सवार होकर मशरक थाना रोते चिल्लाते हुए पहुंची और मामले की सूचना मशरक थाना पुलिस को दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
🔹 पिछले हफ्ते में भी महिला से लूटी गई थी लगभग 1.50 लाख रूपये
आपको बता दे कि मशरक बाजार अवस्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से ही पिछले हफ्ते एक महिला ने डेढ़ लाख रूपये निकालकर अपने देवर उदय कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी कि मोटरसाइकिल सवार लुटेरो ने महिला से झपटा मारकर रूपये से भरा बैग लूट लिया। मामले में पैसे लूट से पीड़ित महिला की पहचान अरमा देवी पति- संजय भगत गांव- सिसई थाना-मशरक निवासी के रूप में हुई थी। महिला ने बताया था कि वह मशरक सेन्ट्रल बैंक से 1.36 लाख रूपये निकाल कर घर जाने के लिए देवर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकली जहां किसी काम के लिए प्रखंड कार्यालय के तरफ निकली जहां हाइवे सड़क पर पीछे से ब्लू रंग के ग्लेमर मोटरसाइकिल पर सवार दो लूटेरों ने झपटा मारकर बैग ले भागे थे। इस मामले में भी पुलिस अभी तक जांच कर रही है।




Recent Comments