
मांझी(सारण)। समाज के अंतिम ब्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही वास्तविक राजनीति है तथा असहाय एवम लाचार लोगों की सहायता ही सच्ची मानवता है। यह बातें सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने माड़ीपुर कला स्थित जेपीएन विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने दर्जनों शिक्षकों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह को अमीरूद्दीन अली राजू गुप्ता मनीष सिंह मकेश्वर सिंह बबलू कुमार गोल्डन यादव तथा धर्मेन्द्र भारती आदि ने सम्बोधित किया। संचालन उद्धव यादव ने किया। ततपश्चात श्री रंजन ने मांझी रामघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में हवन पूजन के साथ घण्टा स्थापित कराया। मौके पर संत राम प्रिय दास संत रामसेवक दास रंजन शर्मा टी एन सिंह तथा मनोहर यादव आदि मौजूद थे। इस अवसर पर अनेक साधु संतों को कम्बल प्रदान किया गया।




Recent Comments