गुरुजी नें रिश्तों को किया तार-तार , शिष्या संग हुये फरार
पानापुर(सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के रसौली बरैठा टोला में एक नाबालिग छात्रा को उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले कोचिंग के शिक्षक द्वारा ही भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है । खबर ने गुरु-शिष्या के रिश्तें को ताड़ ताड़ कर दिये हुये है । बताया जाता है कि आरोपित शिक्षक नाबालिग छात्रा के घर के सामने ही कोचिंग चलाता था और छात्रा भी उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ रही थी । इस संबंध में नाबालिग छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर शिक्षक सहित चार लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है । दर्ज प्राथमिकी में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी 16 वर्षीया पुत्री 08 मार्च की शाम शौच को गयी थी इसी दौरान रसौली पश्चिम टोला निवासी निजी शिक्षक बिट्टू कुमार सिंह सहित चार ने गलत नियत से उसका अपहरण कर लिये । इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजीत दास ने बताया कि प्रथदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है फिर भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है ।




Recent Comments