
माँझी(सारण)। माँझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव के एक व्यक्ति द्वारा चार बच्चों की माँ तथा अपनी हीं भाभी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में मटियार गांव निवासी धनेश तिवारी द्वारा मांझी थाना में एक आवेदन देकर अपने छोटे भाई पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है और बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरा छोटा भाई महेश तिवारी मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मेरे चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अपनी मां के लिए बिलबिला रहे हैं। पुत्री की शादी के उद्देश्य से घर मे रखे गए रुपये एवं मोबाइल फोन भी लेकर मेरी पत्नी उसके साथ भाग गई है।




Recent Comments