देवरिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन कार्यों क़ा शिलान्यास करेंगे सांसद कलराज मिश्र कल शुक्रवार को
वाराणसी;21 फरवरी2019:पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों की सुख सुविधाओं के विस्तार की लिए लगातारप्रयासरत है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर कल दिनांक 22/02/2019 को 14:30बजे माननीय सांसद देवरिया कलराज मिश्र द्वारा देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 एवं 2 पर दूसरे पैदल उपरिगामी पुल ,अहिल्यापुर में पहले पैदल उपरिगामी पुल तथा भटनी जं पर आदर्श स्टेशन के मानक के अनुरूप यात्री सुविधाओं के उन्नयन और विकास कार्यों के निर्माण हेतु शिलान्यास करेंगे । इसके साथ सांसद महोदय 12565/12566 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस के देवरिया सदर स्टेशन पर ठहराव का भी शुभारम्भ करेंगे । इस अवसर पर स्टेशन के कर्मचारियों समेत वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम जयेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठअधिकारी व पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहेंगे ।
ज्ञातव्य हो कि 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहारसम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस 22 फरवरी, 2019 से देवरिया सदर स्टेशन पर 14.32 बजे पहुँचकर 14.34 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क
क्रान्ति एक्सप्रेस 22 फरवरी, 2019 से देवरिया सदर स्टेशन पर 03.40 बजे पहुँचकर 03.42 बजे छूटेगी।
इसके साथ ही देवरिया सदर एवं अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन केप्लेटफार्मो बदलने वाले यात्रियों को पैदल
उपरिगामी पुल से के निर्माण होने से क्षेत्रीय जनता को अब सुरक्षित रूप से ट्रेन पकड़ने में सुविधा होगी । भटनी जं स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं में वृद्धि से आस पास क्षेत्र से यहाँ आकर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को बहुत सुविधा होगी और उनकी यात्रा सुखद होगी। इसकी जानकरी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई हैं।




Recent Comments