तरैया (सारण): तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में औजार मांगने के बहाने घर में घुसे एक युवक द्वारा राजमिस्त्री की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है। आरोपी मंगलवार की देर शाम पीड़िता के घर पहुंचा था। उसने महिला के पति से राजमिस्त्री के काम के लिए औजार मांगने का बहाना बनाया और घर के अंदर घुस गया। घर में महिला को अकेला पाकर उसने जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए उसे छपरा भेजा गया है।