मढ़ौरा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बंद मढ़ौरा चीनी मिल परिसर में संघर्ष समिति की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक दौरान बंद चीनी मिल परिसर में ही दर्जनों कमिटी सदस्यों की उपस्थिति में विष्णु गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। बैठक की अध्यक्षता दिलीप साह ने की. बैठक में समिति के सूत्रधार वीर आदित्य ने उपस्थित लोगों को मढ़ौरा की बंद चीनी मिल को यहीं पुनः चालू कराने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने की शपथ दिलाई.सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार, आगामी 31 अगस्त को मढ़ौरा अनुमंडल परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा. समिति ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय स्थित डीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन और मढ़ौरा में एक विशाल महारैली आयोजित करने का भी फैसला किया है. वक्ताओं ने कहा कि किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा और मढ़ौरा की औद्योगिक पहचान को बचाने के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा. इस अवसर पर अतुल सिंह, आलोक सिंह, अश्विनी कुमार, जयराम राय, बीरेंद्र सिंह, युवराज भास्कर, चित्रमणि कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.