पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय पानापुर से गुरुवार को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर पंचायतों में आयोजित होनेवाले विकास शिविर को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी.

बीडीओ आनंद पांडेय के नेतृत्व में निकली कलशयात्रा प्रखंड के तुर्की, महम्मदपुर, मुड़वा सहित विभिन्न महादलित टोलों से गुजरी जहां लोगों को कार्यक्रम के प्रति के प्रति जागरूक किया गया. बीडीओ आनंद पांडेय ने बताया कि बिहार महादलित विकास मिशन के तहत आगामी 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को महादलित टोलों में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा.उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा.कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है. कलशयात्रा में बीडीओ आनंद पांडेय, भाजपा नेता सुरेंद्र पंडित, विकास मित्र राजेश राम, कृष्णा राम, जुलुम रावत सहित अन्य शामिल थे.