
पानापुर (सारण)।शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बीइओं धीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस गुरुगोष्ठी में विभिन्न प्राथमिकताओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई. बीइओं ने बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने स्कूल स्तर पर डेटा प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति एवं अपार आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा की गयी. उन्होंने शत प्रतिशत विद्यार्थियों को इससे जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया. विद्यालयों में नामांकित ऐसे बच्चों की सूची जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बन सका है वैसे विद्यार्थियों का जल्द से जल्द आधार नामांकन कराने के लिए शिक्षकों को तत्परता दिखाने को कहा. बैठक में शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति (FRS) प्रणाली के क्रियान्वयन की स्थिति एवं मूलभूत साक्षरता और संख्याज्ञान (FLN) के तहत कक्षाओं के सफल संचालन और बच्चों की सीखने की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई. अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय प्राथमिकताओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिक्षक समयबद्ध तरीके से इन लक्ष्यों को पूरा करें. बैठक में पलकधारी, जीतेन्द्र कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह,संजय सिंह, संतोष मिश्रा,शिवकुमार राम, तारकेश्वर सिंह, विनोद कुमार यादव, राजेश मांझी, सुनीता कुमारी, दूधनाथ ठाकुर सहित अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.




Recent Comments