
तरैया,(सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्ष-2026 में मैट्रिक परीक्षा में पंचायत टॉपर छात्र और छात्राओं को मुखिया ने साइकिल देकर सम्मानित किया। मैट्रिक परीक्षा अच्छे मार्क्स लाकर प्रियंका कुमारी और रुद्रा प्रताप सिंह ने अपने पंचायत का नाम रोशन किया था। जिसको लेकर स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर को दोनों छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार वर्ष 2021 से पंचायत में टॉप करने वाले मैट्रिक के एक छात्र और एक छात्रा प्रोत्साहित करते आ रहे है। प्रत्येक वर्ष मैट्रिक परीक्षा में पंचायत स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण के बाद सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायत की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बेहतर प्रदर्शन की भावना पैदा करना है। टॉपर विद्यार्थियों को सम्मान मिलने से दूसरे छात्रों को भी मेहनत करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। भागवतपुर पंचायत के वर्ष 2026 के मैट्रिक टॉपर छात्रा प्रियंका कुमारी और छात्र रुद्रा प्रताप सिंह को इस वर्ष सम्मानित किया गया। दोनों को प्रोत्साहन के तौर पर साइकिल प्रदान की गई। मौके पर सरपंच बिगन राय, सुदीश गिरि, मासूम अली, अहमद हुसैन, उर्मिला देवी, मुन्ना आलम, बसंत महतो, मोहन साह, रामदत महतो, लाल बाबू राय, सुमन पाठक, लालबाबू राम, राजेश राय, समेत पंचायत के कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।





Recent Comments