दरियापुर। प्रखंड क्षेत्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में धूमधाम और उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से परिसर गूंज उठे। लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
राजकिशोर नर्सिंग कॉलेज, सुतिहार में कॉलेज के चेयरमैन सह निदेशक राजकिशोर प्रसाद यादव ने तिरंगा फहराया। वहीं, बीआरसी में बीईओ राजेश कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार, सागर हिल टॉप एकेडमी में निदेशक विजय कुमार सिंह, एसबीसीएम में निदेशक शिशुपाल सिंह, बीके ज्ञानस्थली में निदेशक बबन पटेल तथा डेरनी थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने ध्वजारोहण किया।
दुर्गा उच्च विद्यालय, शाहपुर सुतिहार में एचएम सुनील कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया। इसके अलावा हरिहरपुर पंचायत भवन में मुखिया उपेन्द्र कुमार सिंह, खानपुर में मुखिया सुधीर कुमार, अकबरपुर में सरिता देवी तथा विश्वम्भरपुर पंचायत भवन में मुखिया विद्या देवी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
विद्यालयों में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरविंद नगर में प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार तथा एनपीएस पूर्णाडीह में प्रधानाध्यापक रुस्तम अली सहित गांधी कुमार और पूनम देवी ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विचार प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।