दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रशासनिक व निजी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया।अनुमंडलीय स्तर पर राजकीय समारोह चीनी मिल खेल मैदान में आयोजित किया गया। जहां मुख्य समारोह में एसडीएम निधि राज ने ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वही विभिन्न प्लाटूनों के परेड का एसडीएम निधि राज व डीएसपी सविंदर कुमार दास ने निरीक्षण किया। परेड ग्राउंड में पुलिस टुकड़ी, सरकारीकी एवं गैर सरकारी स्कूल के लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। परेड में बेहतर प्रदर्शन करने पर आदर्श मध्य विद्यालय मढ़ौरा के गर्ल्स समूह को प्रथम, ग्लोबल स्कूल एवं ट्राइडेंट स्कूल को संयुक्त रूप से द्वितीय और हाई स्कूल शिल्हौरी एवं गर्ल्स मिडिल स्कूल मढ़ौरा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि विशेष पुरस्कार के लिए नामित परेड में शामिल पुलिस टुकड़ी के मढ़ौरा एसएचओ राजकिशोर प्रसाद व परेड कमांड लीडर राहुल श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान ट्राइडेंट स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं बिहार गीत के साथ संपन्न हुआ। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी आवासीय परिसर एवं अनुमंडल कार्यालय एसडीएम निधि राज, डीएसपी आवास पर एसडीपीओ सविंदर कुमार दास, नपं कार्यालय में मुख्य पार्षद रूबी सिंह, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख, अंबेडकर पार्क में विधायक जितेंद्र कुमार राय,
उच्च विद्यालय मढ़ौरा में प्रधानाचार्य सतीश प्रसाद राय, रामजीवन सिंह शहीद स्मारक पर कांग्रेस के लालबाबू गिरी,अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरपुर में राजकीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व प्रधानाचार्य सूर्यदेव कुमार समेत कई अन्य संस्थानों एवं विद्यालयों में संस्थान प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया।