दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र क़े दरियापुर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राण्डेड कम्पनी के नकली रैपर जब्त किया है। दरियापुर थाना पुलिस के पदाधिकारी अली खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ब्राण्ड प्रोटेक्शन कम्पनी के छापेमारी दल के अधिकारी अंजनी कुमार सिंह , मो0 सहदुल्ला, को गुप्त सूचना मिली थी कि दरियापुर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर छपाई हो रहा है। जो नकली समान बना कर उक्त रैपर को लाग कर बाजार में समान को बेचा जाता है। अजय प्रिंटिंग प्रेस से जब्त रैपर हिमालया कम्पनी के लिव -52, सुगर फ़्री, और हौगो बोस,जोयडिवीएस वैलनेस, टोररेंट फार्मा, सिप्ला, शेलकेल सिरप्प ,रेकिट कम्पनी का नकली रैपर छापा जा रहा था। जिसे दरियापुर थाना पुलिस के सहयोग से जब्त किया गया है। पुलिस ने नकली रैपर, प्रिटिंग मशीन ,और रंग भी जब्त किया है। दरियापुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





Recent Comments