जलालपुर (सारण)। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्ष, उल्लास, सौहार्द एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने आवास के साथ-साथ रामजानकी संगीत महाविद्यालय, मिश्रवलिया एवं फिजिकल एकेडमी में झंडोत्तोलन कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जलालपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान, जलालपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष पप्पू कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ. उमेश रजक, ई-किसान भवन में ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर रवि अटल तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं महेंद्र मिश्रा चौक स्थित स्मारक पर महेंद्र मिश्रा स्मारक समिति के संयोजक कन्हैया प्रसाद सिंह ‘तूफानी’ ने तिरंगा फहराया।



बीआरसी भवन में बीईओ, शंकर दयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बंगरा में प्राचार्य डॉ. आकांक्षा शर्मा सहित डॉ. प्रेम कुमार, पप्पू कुमार एवं संजय राम ने ध्वजारोहण किया। सर्वोदय उच्च विद्यालय बंगाल में प्राचार्य जगलाल राय तथा ललित भारत गैस एजेंसी में प्रो. इंजीनियर ललित कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

प्रखंड के विभिन्न मध्य विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह में प्रधानाध्यापक मणीन्द्र पांडेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकटा में प्रधानाध्यापक बसंत प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटवलिया में प्रधानाध्यापक उमाशंकर साह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अशोकनगर में प्रधानाध्यापक जितेंद्र मिश्र तथा कन्या मध्य विद्यालय जलालपुर में एचएम सह डीडीओ प्रशांत पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

मंगोलापुर मठिया में दिखी देशभक्ति की अद्भुत झलक

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हजारों की भीड़ के बीच आयोजित समारोह ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया।

पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की प्रगति और एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।