
दैनिक खोज खबर डेस्क/सिवान : पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हो गया है। हॉकी इंडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। बलबीर 77 साल के थे और 1968 में ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
गौरतलब हो कि पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया था। उन्होंने भारतीय टीम में इनसाइड फाॅरवर्ड के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की और बेल्जियम, इंग्लैंड, नेदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे.
ओलिंपिक मेडलिस्ट बलबीर सिंह का हुआ निधन पर “क्रीड़ा भारती” उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष चन्द्रशेखर अधिकारी, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार , क्रीड़ा भारती सीवान के अध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव रंजन राजू व प्रोफेसर अवधेश शर्मा, सचिव रोहित कुमार, सारण प्रमंडलीय संयोजक डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, हाॅकी सीवान के संयोजक संजय पाठक सहित दर्जनों खेल संघों व खेल प्रेमियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं ।
✍परमार मीडिया नेटवर्क




Recent Comments