रिटायर्ड शिक्षक के घर से 50 हजार नगदी समेत 50 लाख के जेवर की हुई भीषण चोरी
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाने के शोभेपुर गांव मे गुरूवार की रात चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से 50 हजार नगदी समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली। घर में भीषण चोरी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भेल्दी थाने मेे दिए गए आवेदन मेेे शोभेपुर गांव के रिटायर्ड शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा है कि वे गुरूवार की रात खाना खाकर सो गए थे।शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे प्रतिदिन की तरह उठकर शौच हेतु अपने घरेलू शौचालय में गए तो देखा कि आंगन के तरफ एवं घर से आंगन जाने वाली दरवाजा का किवाड़ खुला हुआ है।मुझे लगा कि मेरा कोई लड़का दरवाजा को खोलकर बाहर निकला हुआ है।जब टहलकर आए तो पता चला कि मेरे घर मे भीषण चोरी हुई है।मेरे घर के दो मंजिला घर के सभी कमरा जिसमेे कोई सदस्य नहीं था।दिवान पलंग, अलमीरा व ट्रंक सभी को तोड़कर तथा घर में रखा वर्तन, कीमती सामान, जेवर व रूपए की चोरी कर ली।आवेदन मेे कहा गया है कि सभी अपराधी घर के सज्जा से छत के रास्ते घर मे प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरो ने चांदी की दरकश, पायल 10 सेट, बिछिया 10 सेट, चांदी का एक सेट कटोरा, पतोहू के सोने की पाच सेट, दो सोने की लॉकेट, नाक की 10 पीस, सोने की चेन 3 पीस, हार 3 पीस, बाला 3 पीस, मंगलसूत्र 2 पीस, टीका 1 पीस, नथिया 1 पीस व दूसरे पतोहू के सोने की झूमका, नथिया, मंगटीका, चांदी की पायल पत्नी का दो सेट छागल, सोने की अंगूठी, छूछी, पीतल का हंडा, फूलहा वर्तन, 50 हजार नगद समेत करीब 50 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई।




Recent Comments