ग्रामीणों ने सौंपा मंत्री,विधायक, विभागीय अधिकारियो के मांग पत्र

सोनपुर। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के जैतिया सब-स्टेशन से जुड़े विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर पांच पंचायतों के ग्रामीणों ने विभागीय मंत्री, जदयू नेता उमेश कुशवाहा सहित विभागीय अधिकारियो,विधायक को मांग पत्र सौंपा है।ग्रामीणों ने 21जुलाई के सहयोग शिविर सैदपुर, कसमर में भी विभाग क़ो माँग पत्र जमा किया।
माँग पत्र में सैकड़ो ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में सोनपुर विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत अवस्थित जैतिया पी०एस०एस० से खरीका फीडर निकलता है, जो शाहपुर दियारा, बबुरबानी, छित्तरचक, गंगाजल टोला जैसे निचले दियारा क्षेत्र से होते हुए भरपुरा, चौसिया, खरिका, पहलेजाघाट, कसमर, सैदपुर होते हुए नौडीहा तक जाती है। खरिका फ़िटर से जुड़े होने के कारण लोड ज़्यदा है और थोड़ी सी हवा, पानी या कही फल्ट होती है तों पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ऐसे में एक नई फीटर के निर्माण की जरूरत है। तत्काल लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खरिका फीडर के 11 के. वी.ए. तार के रूट को जैतिया पी०एस०एस० से शाहपुर, भरपुरा बजरंग चौक होते हुए खरिका से पहलेजाघाट तक लाने का माँग किया है। लोगों ने पत्र के माध्यम से यह बताया कि बाढ़ और आंधी-पानी के दौरान संपूर्ण पंचायतों की बिजली बाधित हो जाती है। विशेषकर बाढ़ के समय तो सुरक्षा कारणों से इन क्षेत्रों की बिजली पूरी तरह 15 से  एक माह तक विधुत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।
इस संबंध में विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता शंभू कुमार ने बुधवार क़ो बताया कि मंगलवार के लगाए गए सहयोग शिविर में ग्रामीणों द्वारा यह मांग पत्र सौपा गया है. इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विद्युत कर्मियों ने बताया कि जैतिया फीडर पर पहले से ही लोड अधिक है। हरिहरनाथ पथ के दक्षिण के नजरमीरा, शाहपुर, पहलेजा और गंगाजल पंचायत भी इसी फीडर से जुड़े हैं।
मांग पत्र पर कसमर के प्रियदर्शी चौरसिया,बाकरपुर विजय दांगी ,सैदपुर शंकर पंडित, भरपुरा मुखिया मीना देवी, समिति सदस्य सिम्मी सिंह,सतेन्द्र सिंह,संजीत कुमार,यशवंत, रामजी,,केदार सिंह, राधेश्याम सिंह,रिंकू सिंह, मोहन सिंह, बलराम चौरसिया,केदार राय,सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर मांग पत्र सौपा।