परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय दीनदयालपुर में भाजपा के एमलसी टुन्ना पांडेय ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 25 जोड़ी बेंच दिया। पांडेय ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान दीनदयालपुर राजकीय मध्य विद्यालय में बेंच की कमी होने से बच्चे फर्श पर बैठ कर पढ़ते थे जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी थी। बच्चों के पठन पाठन को लेकर बेंच दी गई है। आगे भी अगर कमी होगी तो और बेंच दी जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार महतो ने एमलसी के कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि इसी तरह क्षेत्र के लोग ध्यान देंगे तो हम लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी और बच्चे फर्श पर नहीं बैठेंगे।