सात दिवसीय भागवत कथा का समापन
परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : प्रखंड के हरिहांस गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का समापन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। कथावाचक पंडित त्रिभुवन मिश्र उर्फ ढुनमुन मिश्र ने बताया कि भागवत कथा सुनने से आत्मा को शांति मिलती है एवं संसार के सभी प्राणियों का कष्ट दूर होता है तथा मोक्ष की प्राप्त होती है। उन्होंने ने बताया कि भागवत कथा सर्वप्रथम संसार में वेद व्यास के पुत्र महामुनि सुखदेव ने आत्मदेव के पुत्र धुंधकारी के अकाल मृत्यु के पश्चात उनकेमोक्षप्राप्ति के लिए उनके भाई गौकरण को कथा सुनाई थी, जिसे सुनकर उसके भाई की मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इस अवसर दीप नारायण साह, रामायण साह, अजीत साह,शुभम, बेबी देवी, कलावती देवी, कोकिला देवी, इंदु देवी, राज रानी देवी, चिंता देवी, लालमति देवी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Recent Comments