सारण/परसा. देश में बढ़ रही नोवल कोरोना वायरस के बचाव और जागरूकता के लिए केंद्र और राज्य सरकार ब्यपक प्रचार प्रसार में जुटी है।स्थानीय स्तर पर भी कोरोना को लेकर परसा प्रखंड के हड़ताल पर चल रहे शिक्षक तथा शिक्षिका भी प्रचार प्रसार कर लगातार लोगो को जागरूक करने का प्रयास जारी रखा है।शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षको ने परसा के मुजौना पट्टी दलित बस्ती में नोबल कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया।प्रखंड अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि शिक्षको द्वारा ग्रामीणों को हाथ धुलाई करा हाथ धुलाई करने तथा कोरोना से सुरक्षित रहने के सम्बन्ध में जनकारिया दिया गया।अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों के बीच एक हजार पीस साबुन टीसू तथा सैकड़ो तौलिया का वितरण किया गया।शिक्षको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर पहल करते हुए सुबह से रात तक घर में रहकर कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने की मुहिम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से अपील किया।कार्यक्रम में जिला सचिव ललन यादव राधे श्याम सिंह समन्यवक कुमारी अनुपम राकेश सिंह आदि उपस्तिथ थे।