
एनडीए कार्यकर्ताओ ने जदयू का सिंबल मिलने पर अल्ताफ आलम राजू का किया जोरदार स्वागत
मढ़ौरा/छपरा। सारण जिले मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओ ने जदयू के सिंबल मिलने पर अल्ताफ आलम राजू का जोरदार स्वागत हो रहा है। शनिवार को पटना से सिम्बल लेकर मढौरा आने के क्रम में कई जगहों पर फूल माला पहनाकर जबरदस्त उत्साह के साथ नारा लगाते हुए लोगो ने स्वागत किया ।एनडीए कार्यकर्ताओ ने श्री राजू के पटना से चलने के क्रम में सोनपुर के बजरंग चौक, नयागांव बाजार शीतलपुर, दरियापुर,परसा, भेल्दी,गरखा बाईपास मोड़ शाहपुर, खोदाई बाग, पटेढ़ी,खैरा, नगरा,कटेशर आदि जगहों पर सैकड़ो की संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओ ने श्री राजू का जोरदार स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि एनडीए प्रत्याशी के रूप में उनकी भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित है।मालूम हो कि जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू को एनडीए के जद यू कोटे से मढौरा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।इसके लिए अल्ताफ आलम राजू ने एनडीए के शीर्ष नेताओं को कोटि कोटि आभार व्यक्त करते मढौरा के सभी जनता जनार्दन,माताओ बुजुर्गो, नौजवान साथियो को आह्वान कर मढौरा के जन आकांक्षाओं पर खड़े उतरने की बात कही।कहा कि अल्ताफ आलम राजू नेता नही एक सेवक,और आपका बेटा है।कार्यकर्ताओ से एनडीए की जीत सुनिश्चित करने में लग जाने का आग्रह किया। इस मौके पर अनिल सिंह, नगरा पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेश शाह,शक्ति केंद्र अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी,हरेंद्र शाह,जयप्रकाश भारतीय , बैजनाथ सिंह,संजीव कुमार सिंह, रवि प्रकाश,ललन सिंह,राहुल प्रसाद, छठी लाल प्रसाद ,जहांगीर आलम, मुन्ना समेत अन्य लोग भी थे।




Recent Comments