अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले एक दर्जन उपभोक्ताओं का कटा बिजली कनेक्शन
तरैया/सारण ।17.01.2019:
विधुत उपकेंद्र तरैया से जुड़े प्रखण्ड के नेवारी गाँव के दर्जनों उपभोक्ताओं के पास अधिक बिजली बिल बकाया होने उनका विधुत कनेक्शन काटा गया।जेई धर्मवीर कुमार ने बताया कि विमल कुमार के पास 14759,बच्चीया देवी के पास 9723,सुदामा राय के पास 6082, सुरेन्द्र गुप्ता के पास 4092,आविद हुसैन के पास 7658,सुरेश गुप्ता के पास 40932,पना देवी के पास 7658,दुर्गा साह के पास 5587,पुनरमल सिंह के पास 5267,सुदामा शर्मा के पास 5032,राजेन्द्र सिंह के पास 3258 एवं देवचंद शर्मा के पास कुल 81367 रुपये बकाया है।जिंन्हे बार सूचित करने पर भी बिजली बिल नही जमा किया जा रहा था।इसलिए अगली करवाई करते हुए इनका विधुत विच्छेदन किया गया।




Recent Comments