
अमनौर(सारण)। लगातार हो रही बारिश व नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी उफान पर है. जिस कारण सारण तटबंध के निचले इलाकों में पानी आने के बाद स्थानीय लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं परशुरामपुर से चक्की सुहागपुर दियरा जाने के सभी रास्ते बंद हो गये है. लोगों को नाव के सहारे इस पार से उस पार आना जाना पड़ रहा है. मालूम हो कि सारण तटबंध के निकटवर्ती क्षेत्र पारु थाना क्षेत्र के चक्की सुहागपुर (दियरा ) गांव के लोगों का ज्यादातर अमनौर बाजार से अपने दिनचर्या व अन्य सामान की खरीद बिक्री करते हैं. उनलोगों के बीच बाढ़ आने से काफी मुश्किलें पैदा हो गई है. यहां तक कि लगन के बीच बाढ़ आना शादी व्याह में भी परेशानियों का सबब बन गया है. पारु थाना क्षेत्र के चक्की सुहागपुर गांव निवासी भोला सहनी के पुत्र कन्हैया कुमार की शादी के लिए पारु थाना क्षेत्र के गौरा गांव बारात जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा वहीं सोमवार को शादी के बाद दुल्हा अपनी दुल्हन को जान जोखिम में डालकर बाढ़ के बीच नाव के सहारे अपने घर ले जाना पड़ा. इसी तरह तटबंध के निचले हिस्से परशुरामपुर गांव में भी दर्जनों घर पानी से घिर गया है. जहां उनलोगों के बीच पानी बढने का डर सता रहा है. बाढ़ के खतरे को लेकर घर के लोगो को रतजगा करना पड़ रहा है ताकि पानी बढने के पहले घर का सामान व मवेशियों को ससमय उचे स्थान पर ले जा सके.




Recent Comments