वैशाली :108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में लगभग एक हजार छात्र छात्राओं को विधि विधान के साथ दिया गया विद्यारम्भ संस्कार
प्रेम कुमार- बिदूपुर( हाजीपुर) 

बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत बिदुपुर बाजार स्थित राम नन्दन उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित 108 कुंडीय ज्ञान सम्वर्धन गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को अहले सुबह से ही गायत्री परिवार के भक्तो की भीड़ उमर पड़ी।इस अवसर पर विद्यारम्भ संस्कार लगभग एक हजार बालक बालिकाओ  को विधि विधान के साथ दिया गया।इस अवसर पर जहा बालिकाएं साड़ी ब्लाउज़ पहने हुई थी ,वही बालक लोग धोती कुर्ता एवम पायजामा कुर्ता में संस्कार ग्रहण किये और रक्त दान करने का संकल्प भी लिए।वही सात क्षेत्र में साधना,शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वाबलंबन,पर्यावरण,नारी जागरण एवम कुरुति निवारण कार्य करने का निर्णय लिया ।वही बिदुपुर से 108 चयनित व्यक्ति विशेष प्रशिक्षण के लिए शांति कुंज हरिद्वार में जून माह में जायेगे।इस सम्बन्ध में कर्मकांडी सह शिक्षाविद सच्चिदानन्द सिंह ने बताया की प्रथम पाली में 27 कुंडो पर  सर्व प्रथम आधुनिक भेष भूषा को त्याग कर  बालक और  बालिकाएं जो उच्च वर्ग में अध्ययन रत है ,वे सभी धोती कुर्ता,पायजामा कुर्ता,एवम साड़ी ब्लॉउज पहनकर कर संस्कार ग्रहण किये।उन्होंने कहा की देवपूजन,विद्यारम्भ आदि करने के बाद सभी ने रक्त दान करने का संकल्प भी लिया।रक्त दान करने की तिथि शाम के वक्त निर्धारित कर घोषणा किया जायेगा।इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे पंडित ने मधुर संगीत लाल ले ये मशाल गुरु जी को प्यारा है,नया सबेरा,नया उजाला इस धरती पर लायेगे और बेटीया देश की अगर जग जायेगे अगर,तो अंधेरी नगर चला जायेगा आदि मधुर संगीत प्रस्तुत कर भक्तो को भाव विह्वल कर दिया।इसके बाद हवन कार्यक्रम शुरू हुआ,जो  कई घण्टो तक चलता रहा।लोग  बारी बारी से हवन करने के लिए हवन कुंड पर बैठे।इस अवसर पर उपनयन संस्कार,मुंडन संस्कार भी काफी संख्या में लोगों ने हरिद्वार शांति कुंज से पधारे पंडितो के मंत्रोच्चार से विधि पूर्वक कराये।इस अवसर पर दूर दूर से काफी ठण्ड शीतलहर के मौसम में भी श्रद्धालुओं की टोलियां आ रही हैं।