परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी. थाना क्षेत्र के महमम्मदपुर मोड़ के समीप बुधवार की शाम एक युवक को दो लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया. पिटाई के बाद जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया. घायल महम्मदपुर निवासी विक्की कुमार पिता छोटे लाला पासी ने बताया की बुधवार को मैं पचरूखी बाजार से घर जा रहा था. इस दौरान महम्मदपुर मोड़ के पास मखनुपुर गांव निवासी रितीक पांडे, मनीष पांडे अपने आधा दर्जन सहयोगी के साथ हमें घेर लिये और एका एक मारने-पिटने लगे. मेरे बचाव करने पर मेरे मां को गंदी-गंदी गाली देने लगे. गाली का विरोध किया तो चाकू, पिस्टल दिखा कर धमकाने लगे और कहने लगे की तुम छोटे जाती के लोग हो तुम लोगों का मन बढ़ गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश राय ने बताया की मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.




Recent Comments