
मढ़ौरा। स्थानीय रेफरल अस्पताल के रोगियों को सेवा सप्ताह के मौके पर फल का वितरण किया गया।वुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय रेफरल अस्पताल के प्रसव बिभाग में भर्ती प्रसूता समेत अन्य रोगियों के बीच फल का पैकेट वितरित किया।भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के मौके पर पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।सभी पार्टी कार्यकर्ता इस सेवा सप्ताह में जरूरमंद लोगों को सेवा पहुंचाने का कार्य में जुटे हैं।इस मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रामशंकर महतो उर्फ मिठू महतो, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, राकेश कुमार सिंह उजाला, बलबीर सिंह समेत कई पार्टी के लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाया।




Recent Comments