सारण :जीडी पब्लिक स्कूल के पैरेंट्स मीट में वितरित हुआ छात्रो का अचीवमेंट रिकॉर्ड 

दैनिक खोज खबर डेस्क 
मढौरा (सारण)
प्रखंड के औदालपट्टी में स्थित जीडी पब्लिक स्कूल के पैरेंट्स मीट में छात्रों-छात्रओं का अचीवमेंट रिकॉर्ड वितरित किया गया । शनिवार को स्कूल के सभागार में उपस्थित अभिभावकों को प्रेरक व शिक्षाविद् जागरनाथ सिंह उर्फ काकाजी और सवालिया पाठक ने बच्चो के प्रति अभिभावकों के कर्तव्य व व्यवहार से सम्बंधित अपने विचार को साझा किया । वही स्कूल प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह ने आइन्स्टीन की जीवनी सुना शिक्षक और अभिभावको को शिक्षा के प्रति लगाव के लिये प्रेरित किया । अभिभावक भी शैक्षणिक सुधार हेतु अपने सुझाव दिये ।  इस मौके पर स्कूल की प्रचार्या सरिता रानी , अभिभावकों में प्रकाश मिश्रा , विनीता मिश्रा , मुन्ना आलम , संतोष कुमार सिंह अशोक राय , मोहमद कलामुद्दीन , संतोष राय सहित सैकड़ो अभिभावक मौजूद थे ।