• थिरूवल्लूर के DC डॉ अल्बी जॉन वर्गीस और SP डॉ आर॰वी॰ वरूण कुमार के साथ संपर्क में है सांसद रुडी
• सांसद कंट्रोल रूम को नितेश के लापता होने की मिली थी सूचना
• IOCL की परीक्षा देने चेन्नई गया नितेश समुद्र तट पर नहाने के दौरान हो गया लापता
• चेन्नई के थिरुपलैवानाम थाने में लिखी है रिपोर्ट, DC एवं SP स्वयं कर रहे है मॉनिटर
सारण, 27 मार्च 2022 । एक बार फिर सांसद कंट्रोल रूम की उपयोगिता सामने आई। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा संचालित सांसद कंट्रोल रूम के माध्यम से आमजन की समस्या दूर करने का प्रयत्न किया जाता है। इसके टोल फ्री नं॰ 18003456222 चौबीस घंटे कार्यरत रहता है। सारण के मढ़ौरा प्रखंड के धेनुकी गांव के जय राम पाण्डेय का भतीजा व वृजकिशोर पाण्डेय का पुत्र 23 वर्षीय नीतेश कुमार विगत दिन नौकरी के लिए परीक्षा देने चेन्नई गया था जहां शनिवार को समुद्र में स्नान करने के दौरान वह पानी में लापता हो गया। इसकी खबर परिजनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद कंट्रोल रूम को दी गई। सांसद तामिलनाडु के थिरूवल्लूर जिला के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की। त्वरित गति से प्राथमिक स्तर पर कार्रवाई हुई और समुद्र तट पर सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि इस अभियान में समाचार लिखे जाने तक नितेश को समुद्र में नहीं खोजा जा सका था।
इस संदर्भ में सांसद कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा के धेनुकी गाँव के रहने वाले नितेश कुमार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में बहाली के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने तामिलनाडु राज्य के थिरूवल्लूर जिले के थिरुपलैवानाम गया था जहां वह मशरख, सारण के रहने वाले अपने रिस्तेदार जो थिरूवल्लूर जिला में रहते है, उनके घर रुका था। नितेश अपने रिश्तेदार के साथ निकट ही तिरूपल दमन लाइट हाउस के पास समुद्र तट पर घुमने गया जहां पानी में स्नान करने लगा। इसी दौरान यह दुर्घटना घटी और समुद्र की लहरों ने उसे अपनी ओर खींच लिया जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। साथी द्वारा अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया गया जो विफल रहा तब सांसद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सांसद कंट्रोल रूम के कर्मियों ने इसकी जानकारी सांसद रुडी को उपलब्ध कराई। सांसद ने त्वरित गति से तामिलनाडू के थिरूवल्लूर जिले के जिला कलेक्टर डॉ अल्बी जॉन वर्गीस और पुलिस अधीक्षक डॉ आर॰वी॰ वरूण कुमार से फोन पर बात की और सर्च अभियान के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा।




Recent Comments