एक ड्रम बिजली तार की चोरी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के जगतपुरा में रखे गए 11 केवी के एक ड्रम बिजली तार को अज्ञात चोरों ने सोमवार की देर रात चोरी कर ली है। इस संबंध में बिजली विभाग के ठेकेदार सेराजुल हक ने मंगलवार को अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए चोरों की पहचान एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। ठेकेदार सेराजुल हक ने बताया कि लकड़ी दरगाह फीडर से बड़सरा और छक्का टोला गांव में बिजली के जर्जर तार को बदलने का कार्य चल रहा है। बिजली का तार जगतपुरा गांव में रखा गया था जहां से अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात चोरी कर ली।




Recent Comments