कार्यपालक सहायक से मारपीट मामले में दो नामजद

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर(सिवान) : प्रखंड के बसांव पंचायत में तैनात कार्यपालक सहायक सुनील कुमार से मारपीट मामले में मंगलवार को प्राथमिकी कांड संख्या 355/ 19 दर्ज की गई है। बयान में सुनील कुमार ने कहा है कि बसांव के राहुल कुमार अपनी दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गांव के ही सिकू सिंह के साथ सोमवार को कार्यालय आया था। पंचायत सचिव का प्रतिवेदन आने के बाद प्रमाण पत्र बनाए जाने की बात कहने पर सिकू सिंह ने सरकारी कागजात फाड़ दिया और धारदार हथियार से मेरे सिर पर प्रहार कर दिया जिससे मैं घायल हो गया। साथ ही जान मारने की धमकी भी दी गई। मेरा इलाज बसंतपुर पीएचसी में हुआ। इलाज के बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।