सीवान :बाइक व टेंपू के टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
#परवेज अख्तर
दरौली, सिवान: दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर अगसड़ा गांव के पास ् वुधवार को बाइक व टेंपू के टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा घायल युवक को पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिवान रेफर कर दिया गया। घायल युवक अगसड़ा गांव का लक्ष्मण तिवारी का पुत्र सिटू तिवारी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिटू अपने गांव से आपाची बाइक से दरौली बाजार आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिटू अपाची बाइक से दरौली बाजार से वापस लौटने के क्रम में लहेरिया कट ड्राइव करते हुए अपने गांव अगसड़ा गांव जा रहा था कि गांव के नजदीक पहुंचने पर आगे आगे चल रही टेंपू में पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे सिटू गंभीर रूप घायल हो गया।