रामकृष्ण मिशन में निःशुल्क होगा इलाज
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
——-
छपरा (सारण)
रामकृष्ण मिशन में आयुर्वेद से निःशुल्क  में इलाज डॉक्टर राजेश रंजन द्वारा की जायेगी ।  सारण के एसपी और डीएम  ने उद्घाटन के मौके पर इस कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा की इससे गरीबो को इलाज मे सहूलियत मिलेगी ।
 उपस्थित राजीव मिश्रा ने बताया कि यहां उन लोगों को मुफ्त में दवा भी मिलेगा जो लोग पैसे देने मे असमर्थ हैं। यहां सप्ताह मे सातों दिन निःशुल्क  में इलाज करने कि व्यवस्था किया गया है। राजीव मिश्रा ने बताया  इस व्यवस्था से सारण सहित उसके आसपास के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा।श्री  मिश्रा ने कहा कि जहां एक तरफ इलाज कराना इतना महंगा हो गया है। उस प्रस्थिति  में राजेश रंजन द्वारा एक सराहनीय कदम है। जिससे समाज उन वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा जो लोग पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते हैं।
——-
न्यूज़ इनपुट -मांझी से सचिन पाण्डेय