एकता क्रिकेट क्लब के बैनर तले T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का मुखिया संगम बाबा ने कियाउद्घाटन, मढ़ौरा की टीम सेमीफाईनल में

इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड के डोईला गाँव के खेल मैदान में एकता क्रिकेट क्लब के बैनर तले T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का उद्घाटन इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया । वहीं उद्घाटन के मैच में मढौङा की टीम ने टास जीतकर गम्हरियाँ को बैटींग के लिये आमंत्रित किया । मैच के दौरान 16 ओवरों के खेल में गम्हरियाँ की टीम ने पूरे सोलह ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाये । जवाबी पारी खेलते हुये मढौङा की टीम ने 12 ओवर 5 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना लिया । वहीं मढौङा टीम के छोटू सिंह के धुआंधार 51 रनों की बदौलत आसानी से मढौङा की टीम ने मैच को जीत लिया । मैन आफ द मैच छोटू सिंह को मिला । मैच के आयोजक पप्पू सिंह, निरंजन ओझा, आशिष मिश्रा, डा० उमेश, रोहित सिंह, मोहित सिंह और सुभाष थे ।