
अल्पसंख्यक समुदाय का सच्चा हितैषी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : माधवी
• ईंद के मौके पर मुस्लिम बस्ती में जरूरत का सामान बांटा
जलालपुर(सारण) । अल्पसंख्यक समुदाय का सच्चा हितैषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है।विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय को अपने बूते खड़ा होने का मौका दिया है। रविवार को मांझी विधानसभा की जदयू नेत्री एवं महिला सेल की जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने प्रखंड के रूदलपुर तथा संवरी बाजार गांव में कही।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वे गांव-गांव में घूमकर प्रवासी मजदूरों का हाल जान रही है।इसी क्रम में ईंद के मौके पर मुस्लिम भाइयों के बीच जरूरत के समान का वितरण भी की।माधवी लाकडाउन में लगातार जरूरतमंदों के बीच राहत सहायता चला रही हैं।माधवी ने कहा कि ईंद भाईचारे एवं प्रेम का त्योहार है।इसलिए मैं भी उनके बीच उपस्थित होकर अपने को धन्य समझ रही हूं।उन्होंने इस मौके पर चावल,दाल,तेल,आलू तथा सेवई का वितरण किया।मुस्लिम महिलाओं ने भी माधवी का जर्बदस्त स्वागत भी किया। मौके पर मो.फारूख,जैनुद्दीन खां,मेराज आलम,रंजन सिंह, राजू सिंह,अनुपम राज,शशि सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments