जिला अंडर -11 शतरंज प्रतियोगिता में सान्या तथा प्रेम को खिताब

#रिपोर्ट : संजय कुमार पांडेय :
छपरा (सारण) : जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में माँ सायंस इंस्टीट्यूट में आयोजित छपरा जिला (अंडर 11 , बालक एवं बालिका ) शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सान्या एवं बालक वर्ग में प्रेम कुमार को खिताब मिला । पुरस्कार वितरण फीडे आर्बिटर मिन्हाजुल हक़ , संरक्षक संजीव कुमार सिंह ,देवकुमार सिंह , सचिव मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ तथा कोषाध्यक्ष विक्की आनंद ने किया जबकि मंच संचालन कुमार शुभम तथा धन्यवाद ज्ञापन सन्नी कुमार सिंह ने किया ।
प्रतियोगिता के संयोजक यशपाल कुमार सिंह के अनुसार अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे –
*बालिका वर्ग-*
प्रथम – सान्या ( इंपीरियल पब्लिक स्कूल )
द्वितीय- तान्या ( इंपीरियल पब्लिक स्कूल )
तृतीय – खुशी (इंपीरियल पब्लिक स्कूल)
*बालक वर्ग*
प्रथम- प्रेम कुमार (डी डी पब्लिक स्कूल)
द्वितीय – सुमित कुमार ( सेंट्रल पब्लिक स्कूल)
तृतीय – मुन्ना खान (सारण सेंट्रल स्कूल)
जनसंपर्क पदाधिकारी अली अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे ।




Recent Comments