कट्टा के बल पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक छिना

कोपा(सारण) – टेकनिवास जलालपुर पथ पर कोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव के समीप से अज्ञात अपराधियों ने कट्टा के बल पर दिन दहाड़े बाईक छिन कर भाग निकले । बाइक चालक श्याम कृष्ण सिंह अपनी पैशन प्रो बाईक BRO1BA5397 से अपने गांव रेवाड़ी से गेहूं दवनी के लिए नैनी गांव के समीप अपना खेत देखने जा रहे थे , तभी पहले से घात लगाए मुंह बांधे अज्ञात अपराधियों ने ओवर टेक कर रोककर कट्टा दिखाकर बाइक व पर्स , सोने के चेन अंगूठी, घड़ी इत्यादी छिन कर सकड्डी गांव के तरफ जाने वाली चंवर के रास्ते भाग निकले । श्याम कृष्ण सिंह ने कोपा थानाघ्यक्ष शिवनाथ राम की इसकी जानकारी दी व अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है ।