सारण :डेढ़ दर्जन सब्जी की दुकानों में लगी आग ढाई लाख की क्षति 30 हजार नगद हुई राख
#न्यूज़ इनपुट -मुरारी बाबा 

गड़खा
गड़खा बाजार स्थित तिवारी मार्केट में मध्य रात्रि में एकाएक आग लगने से करीब डेढ़ दर्जन से ऊपर सब्जी की दुकानें जलकर राख हो गई, जिसमें सब्जी व अन्य सामान दुकानें समेत जलकर राख हो गई। अनुमानित ढाई लाख की क्षति हुई एवं 30 हजार नगद  जलकर राख हो गई।
 मिली जानकारी के अनुसार तिवारी मार्केट में सभी दुकानदार अपने घर गए हुए थे तभी रात्रि 1:00 बजे एकाएक आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी, काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। गड़खा निवासी अजय राय अरबिंद शाह मुकेश शाह लाल बाबू साह रविंद्र कुमार मुन्ना राय मीठेपुर निवासी सचिन राय लालबाबू शाह ओमप्रकाश शाह  हकमा निवासी सोभनाथ राय अरुण राम अजय शाह मोहम्मदपुर निवासी चंदा शाह केवानी निवासी पंकज साह समेंत डेढ़ दर्जन लोगों की दुकान जलकर पूरी तरफ राख हो गई। 
जल गई दुकान अब कैसे होगी गुजारा 
 गरीब व छोटे व्यवसाय सब्जी के बेचकर  लगभग डेढ़ दर्जन लोग अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, दुकान में आग लगने से उनकी सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। गड़खा मुखिया देवंती देवी अशोक गुप्ता और राजद युवा उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि राकेश चौधरी समेत अन्य लोगों ने सुबह में ही पहुंच कर सीओ को घटना की जानकारी दी पूर्व मंत्री सह गड़खा विधायक मुनेश्वर चौधरी ने पीड़ित परिवारों से फोन पर बात कर हर संभव सरकारी सहायता दिलाने की आश्वासन दिया।
वहीं गड़खा के पूर्व विधयाक ज्ञानचंद मांझी और गरखा मण्डल बीजेपी अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद  ने मौके पर पहुँच कर जिला आपदा प्रबंध्न के अधिकारियो से बात कर जल्द से जल्द मदद करने का आग्रह किया।
लोगों का सवाल कैसे लगी आग
 गड़खा बीच बाजार में सब्जी मंडी में आग लगने की बात और लोग के बीच तरह-तरह के चर्चा हो रही है। लोगों का सवाल है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी या फिर किसी ने सिगरेट जला कर फेंक दिया?  अलाव चले जाने के बाद उसकी सुलगती लव ने आग स्वरूप धारण कर सबकुछ स्वाहा कर दिया? फिलहाल थाना अध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि पुलिस मामले की तहक़ीक़ात कर रही है। यदि इसमें कोई असमाजिक तत्वों की हाथ है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।