बलिया स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य हेतु बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी का संचलन 18 से 20 अगस्त, 2019 तक निरस्त रहेगा

वाराणसी 17 अगस्त, 2019 : रेल प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के बलिया स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत् किया जायेगा:-

निरस्तीकरण
– 55133/55134 बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी का संचलन 18 से 20 अगस्त, 2019 तक निरस्त रहेगा।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

– 55138/55139 शाहगंज-बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी 18 से 20 अगस्त, 2019 तक फेफना मंें शार्ट टर्मिनेट होगी तथा फेफना से ही शार्ट ओरिजिनेट होगी।इसकी सूचना जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी महेश गुप्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी गई है।