
मढ़ौरा(सारण)। भावलपुर के कोल्हूआ तिवारी टोला में खेले गए केपीएल टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मैंच में बिक्रमपुर, बालहा अमनौर को हराकर चैम्पियन बनी। बालहा ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 154 रन बनाए । जबाब में खेलते हुए बिक्रमपुर की टीम ने अंतिम ओवर में जरूरी रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैंच बिक्रमपुर टीम के धनजीत गिरि को जबकि मैन आफ द सिरिज बालाहा टीम के मिंटू कुमार को दिया गया। मैंच का उद्घाटन भावलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भोलू उर्फ मनोरंजन सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया गया। मुख्य अतिथि जिप की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य मिना अरूण ने विजेता, उपविजेता टीम को कप प्रदान किया। एम्पायरिंग दीपक और कुणाल ने, स्कोरिंग राजा तिवारी ने जबकि कमेन्ट्री दीपू तिवारी ने किया। मीना अरूण ने गांव के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में भी युवा अपना कैरीयर बना सकते है। जरूरत इस बात की है कि वे जिस खेल को खेले उसमें अपना पूरा पूरा मेहनत और योगदान दे। पूर्व मुखिया भोलू उर्फ मनोरंजन सिंह ने युवा खिलाड़ी को खेल में खेल भावना बनाए रखने और इस विधा में अपने क्षेत्र का नाम आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया। मैंच में उपेंद्र मांझी, बृज किशोर सिंह, नीरज कुमार सिंह, बीडीसी रजनीश सिंह बीडीसी दीपक मिश्रा उपस्थित थे। आयोजन में सोनू तिवारी, बलिराम तिवारी के द्वारा जबकि संयोजक – मनीष तिवारी, राजा तिवारी, दीपू तिवारी, प्रकाश कुशवाहा, कुणाल, निखिल शामिल थे।




Recent Comments