उप्र : बीजेपी विधायक अशोक चंदेल की विधानसभा सदस्यता हुई खत्म

लखनऊ : हमीरपुर विधायक की सदस्यता खत्म करने के लिए अधिसूचना जारी की गई।19 अप्रैल 2019 से खाली मानी जाएगी हमीरपुर सीट।
इसी दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया था आदेश। बताया गया है कि अशोक चंदेल की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखने का आदेश ।सेशन कोर्ट ने हत्या के आरोप में सुनाई थी सजा।हमीरपुर के चर्चित हत्याकांड में सुनाई गई थी सजा।22 साल पहले 5 लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप हुआ था साबित।हाईकोर्ट के आदेश के बाद अशोक चंदेल ने किया था सरेंडर।
13 मई को सरेंडर के बाद जेल में है बीजेपी विधायक अशोक चंदेल।मामले का संज्ञान लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने भेजा था पत्र।
अशोक चंदेल की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए प्रमुख सचिव विधानसभा और प्रमुख सचिव गृह को भेजा था पत्र।
न्यूज इनपुट -नरेन्द्र पंडित
(पत्रकार)




Recent Comments