चार लाख 69 हजार की लूट का आरोपी मात्र 13 घंटे में गिरफ्तार

दिलीप मेहता
भीलवाडा 4 जुलाई। शास्त्रीनगर में 4 लाख 69 हजार की लूट का आरोपी काफी मेहनत के बाद आखिर कार पुलिस गिरफ्त में आ गया । जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि कल हीरालाल गुरनानी अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर दुकान से घर जा रहा था तब शास्त्रीनगर पुराने हाऊसिंग बोर्ड में पाटनी मेडिकल के पास अंधेरे में धक्का देकर बाईक सवार स्कूटी पर लगे बैग को लेकर फरार हो गये । बैग में रकम व चैक आदी सामान थे । इसके लिये एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा के निर्देशन में शहर डीएसपी राजेन्द्र त्यागी व कोतवाल वृर्दीचंदगुर्जर व सुनिल चौधरी सहायक निरिक्षक मेघना त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने काफी मेहनत कर व सी सी टीवी कैमरे से फूटेज के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार युवक भगवानलाल जाट[ 20 वर्ष ] पिता भेरूलाल जाट नि. दांतल है । इसके दो साथी शंकरलाल जाट व भेरूलाल जाट और है और यह दोनो भी दांतल के निवासी है । घटना के मात्र 13 घंटे में 4 लाख 69 हजार के लूट के आरोपी को पकड कर पुलिस ने बडी सफलता हासिल की है । वारदात के बाद तिनो ने लूटी हुई रकम बराबर बांट ली थी । पुलिस लूट की रकम बरामद करने के साथ ही फरार अभियुक्तो की भी तलाश कर रही है । एएसपी मेवाडा के निर्देशन में पुलिस ने बडी सफलता हासिल कर वारदात खोलकर खुलासा कर दिया है।




Recent Comments