जन अधिकार पार्टी के जिला कार्य समिति की हुई बैठक
मोतिहारी (आकाश कुमार सिंह की रिपोर्ट):-जन अधिकार पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक आज मोतिहारी स्तिथ गाँधी संग्रहालय में जिलाध्यक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई ,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश महासचिव सुरेंद्र त्यागी थे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री त्यागी ने कहा कि वर्तमान में बिहार की जो सरकार है वह पूरी तरह फेल साबित हो रहीं हैं साथ ही उन्होंने बिहार के वर्तमान राजनीति समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता के लालची होते हैं जो किसी भी परिस्थिति में सत्ता के बिना नही रह सकते हैं।
इधर जिला अध्यक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से बिहार में विकास नाम का कोई कार्य नही हो रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि इस महागठबंधन की सरकार जब से स्थापित हुई है आपराधियों को मनोबल बढ़ गया है।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष मेराज आलम उर्फ लिटिल गुरु, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गिरी,छात्र संघ के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह, शम्भु यादव, लक्ष्य सिंह, आकाश कुमार सिंह, कन्हैया कुमार आदि ने सम्बोधित किया।